Tuesday, November 3, 2015

मिलके जतन करें, देश में हो भाईचारा


मिलके जतन करें, देश में हो भाईचारा
शत्रु जो भी देश के हैं, उन्हें ललकार दो
नारियों का आदर हो, बेटियों की रक्षा करें
बुर्जुगों को सम्मान, बालकों को प्यार दो
कोई भी पडौसी देश, सीमाओं के पार रहे
घूरने लगे जो कोई, उसे फटकार दो
जिसमें जनम मिला, चन्दन सी धूल है वो—
अपने तिरंगे पे ये, तन—मन वार  दो।
डा0 सुदेश यादव जख्मी
 कवि/पत्रकार

No comments:

Post a Comment