छंद
हम तेरे लाडले निराले धीर वीर मात
तेरी गोदी खेले हम मात तेरे जाए हैं
तेरी ओर नजर उठाए गर दुश्मन
रक्षा हेतु तेरी हथियार हम उठाए हैं
चरणों में तेरे दुश्मन के चढा दें शीश
एक नहीं छोडें सर जिसनें उठाए हैं
खायी मां सौगन्ध तेरी अब नहीं होगी देरी
अब हम घर में भी घुसके मार आए हैं।
कवि सुदेश यादव दिव्य
श्रृंगार,हास्य, ओज
मो.9027687780
9368666665

No comments:
Post a Comment