Monday, September 2, 2013

ये नेता भारत को कंगाल ही कर देंगे

ये नेता भारत को कंगाल ही कर देंगे  ...ये नेता
ये लूट के धन सारा स्विस बैंक में भर देंगे।
...ये नेता
नही सच बोलते ये, नही पूरा तौलते ये
इनकी जुवान पे यकीन मत कीजिये
भले गिडगिडायें ये मनायें तुम्हें लाख बार
पर भ्रष्ट नेताओं को बोट नहीं दीजिये          
वर्ना ये जीत करके तुम्हें बेघर कर देंगे।
...ये नेता
इनसे तो अच्छा आप नाग पाल लीजिएगा
कम से कम पता है ये नाग काट खायेगा
ये तो डस लेंगे तुम्हें चोरी—चोरी चुपके से
कितना भरा है विष पार नही पायेगा
ये अपना बनकर भी दहशत और डर देंगे।
...ये नेता
नेता तो सुभाष जी थे फौज तैयार किये
आजादी के लिये लहू अपना बहाये थे
आज के नेता की तरह लूट—पाट करके वो
दिल नहीं भोली—भाली जनता का दुखाये थे
अबके नेता तुमको ना छत बिस्तर देंगे।
...ये नेता
घोटालों की आदत है जायेगी ये धीरे—धीरे
तभी इस देश में अमन आ पायेगा
सत्ता मे तो घुस गये ऐसे गददार कई
लगता है इनका तो खून बदला जायेगा
वरना तो जीवन भर मतभेद कहर देंगे।
...ये नेता
आचरण है इनका मैला प्रदूषण रहे हैं फैला
तारकोल, रोडी,और सीमेंट सारा खा गये
सडकें,पुल टूट रहे,राहजन लूट रहे
गडडों में ही आज गांव शहर सारे आ गये
बेहतर जो स्वयं नहीं वो क्या बेहतर देगें।
...ये नेता
सीमा पे जवान अपनी जान पे है खेलता जो
उसका ही शीश कटे सह नहीं पायेंगे
जरा सा इशारा गर कर दे ये दिल्ली तो
हम आधे पाक के ही सर काट लायेंगे
हम भी देखें कैसे वापस ना सर देंगे
ये नेता...
आज मतदान करो जिसे भी जिताओ आप
पांच साल आपको नजर नही आयेगा
अधिकार मांगोगे जो आज सरकारों से
या तो गोली खायेगा या फिर जेल जायेगा
जनता के प्रश्नों के वो ना उत्तर देंगे।
...ये नेता

No comments:

Post a Comment