
मैं पांचवी शादी की खुशी में झूम रहा था
बार—बार पत्नी के हाथों को चूम रहा था
तभी अचानक पुलिस आ गईबार—बार पत्नी के हाथों को चूम रहा था
पुलिस को देख श्रीमति जी घबरा गई
बोली जेठ जी आ गये
दीवान जी आकर मुझको पकड लिया
हथकडी निकाली और जकड लिया
मैं बोला भाई मुझे क्यों पकड रहे हो
बेवजह हथकडी में क्यों जकड रहे हो
दीवान जी बोले तुम्हें लडकी भगाने
के जुर्म में गिरफतार किया जा रहा है
हमारे पास तुम्हारा गिरफतारी वारंट है
मैं बोला होश में तो हो या तुम्हारी बुद्धि शंट है
कल ही तो हमारी शादी
हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुई है
ये अब हमारी धर्म—पत्नी हैं बात बिलकुल सही है
दीवान जी शादी के प्रमाण मांगने लगे
मुझ शरीफ को लडकी भगाने के जुर्म में टांगने लगे
मैं बोला सुबूत दो महीने बाद तुम्हें खुद ही मिल जायेगा
जब सभी अखवारों मे हमारा फोटो आयेगा कि
जख्मीं की बीबी आग की लपटों मे सिमट गई
ऐसी चार घटनाएं पहले घट गई
ये तो मेरी पांचवी बीबी है
बडी परेशान थी ये इसे पैदाइसी टीबी है
एक दिन हम दोनों की आंख लड गई
इसके घरवालों की नजर हम दोनों पे पड गई
लडकी के रिश्ते को लेकर परेशान थे
उन्हें भी कैंसर था दो दिन के मेहमान थे
अपने जीते जी लडकी की शादी करना चाहते थे
मैं एक कवि था इसलिए कह नहीं पाते थे
मैंने खुद ही शादी का प्रस्ताव किया
पत्नी स्वरूप उनकी कन्या का नाम लिया
अगले ही दिन हमारी शादी हो गई
सास तो पहले ही कुंभ के मेले मे खो गई
दो बंगले चार गाडी सबकुछ इसी के नाम है
दो महीने बाद इसका ही काम तमाम है
फिर आग लगेगी और ये भी मर जायेगी
सभी अखवारों मे हमारी फोटो आयेगी
आप सुबूत की फिक्र ना करें
बात सीक्रेट है किसी से जिक्र ना करें
वैसे मैंने छठी शादी के लिये भी लडकी तलाश रक्खी है
जो मिजाज से थोडा शक्की है
जिसका नाम राखी है
चलने फिरने से मोहताज सहारा सिर्फ बैसाखी है
ये लडकी बहुत ही चरित्रवान है
विचारों की बहुत ही महान है
दो महीने पहले एक लडके के साथ भाग रही थी
दीवाली का दिन था दुनियां पटाखे दाग रही थी
भागते—भागते एक गाडी से सठ गई
इसी हादसे मे बेचारी की दोनों टांगे कट गई
ये भी मुझसे शादी के लिये रजामन्द है
इसके अलावा मुझे एक लडकी और पसंद है
जिसका नाम रीना है लाखों मे एक नगीना है
सुराही जैसी गर्दन आंखें कटारी हैं
चार बच्चों की मां लेकिन कुंवारी है
इसके ग्याहरवे आशिक का नाम बिशम्बर है
चार महीने बाद इसका ही नंबर है
मैं दिल मे अब भी कई लडकियों की तस्वीरें उतार रहा हूं
मैं एक कवि हूं इसलिये समाज सुधार रहा हूं
मैं एक कवि हूं इसलिये समाज सुधार रहा हूं
No comments:
Post a Comment