जब तलक चाहो दिल में रहो
प्यार का आशियाना है ये
धडकनों के सिवा कुछ नहीं—
सांस का आना—जाना है ये।
तुम दुआ मांगते भी अगर
ऐसे दिल सारे होते नहीं
है जिन्हें प्यार दिलदार से—
प्रेमियों का ठिकाना है ये।
मैंने जब दिल तुम्हें दे दिया
कौन मुझसा है अब दूसरा
आशिकों के लिये ही फकत—
दिल है फिर भी दीवाना है ये।
ये भी पा जायेगा कुछ सुकुं
बेवफाई में तडफा है ये
आपका प्यार मिल जायेगा—
एक अच्छा बहाना है ये।
प्यार को प्यार मिलता रहा
बेवफाई को ठोकर मिली
इश्क में जो भी मशगूल हैं—
उनको हमको बताना है ये।

No comments:
Post a Comment